अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य
तहसील सदर से बारा पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार पाठक

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिले के अलग-अलग तहसीलों में तैनात तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलावकिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक तहसील सदर में कार्यरत रहे तहसीलदार अनिल कुमार पाठक को इसी पद पर तहसील बारा में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में तहसीलदार बारा (संबद्ध अपर प्रभारी अधिकारी, राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट) रोशनी सोलंकी को कोरांव में तहसीलदार के पद पर तैनाती दीगई है। जबकि तहसीलदार कोरांव विनय कुमार बरनवाल को हंडिया में इसी पद पर भेजा गया है।
तहसीलदार फूलपुर सुरेशचंद्र को तहसील सदर में और तहसीलदार हंडिया में तैनात रविप्रकाश सिंह को तहसीलदार फूलपुर में तैनाती दी गई है।



