सिविल लाइंस के नर्सिंग में घुस SRN के डाक्टर ने की मारपीट, लूट

सरकारी डाक्टर व उनकी पत्नी समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). एक्युरा क्रिटिकल केयर हास्पिटल के निदेशक डा. मनीष कुमार केसरी ने एसआरएन के डाक्टर संतोष कुमार सिंह (सर्जन), इलाक्षी शुक्ला समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डा. मनीष की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 352, 351(2), 351(3), 305 और 329(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इलाक्षी शुक्ला आरोपित डाक्टर संतोष कुमार सिंह कीपत्नी हैं।
एक्युरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष कुमार केसरी ने आरोप लगाया है कि स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह और उनकी पत्नी इलाही शुक्ला उन पर पिछले कई दिनों से अनुचित दबाव बना रहे थी।
आरोपित है कि इलाक्षी शुक्ला अपने पति डॉ. संतोष सिंह को निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करने की अनुमति देने के लिए दबाव बना रही थीं, जिसे डॉ. केसरी ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था।
अस्पताल की एक स्टाफ नर्स (आराध्या सिंह), जो डॉ. सिंह की रिश्तेदार हैं, को आईसीयू में आपत्तिजनक कृत्य के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था, इसके बाद वादी को धमकी दी गई कि यदि उन्हें वापस नहीं रखा गया, तो उन पर यौन शोषण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।
आरोपित है कि 27 अप्रैल को डॉ. संतोष सिंह ने एक्युरा क्रिटिकल केयर हास्पिटल में घुसकर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के रिसेप्शन से जबरन नगदी भी निकाल ली।
इसके अगले दिन, 28 अप्रैल को इलाक्षी शुक्ला 10-12 अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के साथ अस्पताल पहुंचीं और डॉ. मनीष केसरी को जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाई। वादी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने धारा 191(2): बलवा/दंगा, धारा 352 शांति भंग करने के इरादे से अपमान, धारा 351(2) और (3) आपराधिक धमकी, धारा 305 जबरन वसूली/चोरी से संबंधित और धारा 329(3) आपराधिक अतिचार (Trespass) का केस दर्ज किया है।
मामले की जांच उप-निरीक्षक विकास आनंद वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के पास घटना की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराई गई है।


