अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

स्वास्थ्य अनमोल धन, साइकिलिंग को बनाएं दिनचर्या का हिस्साः मेराज अहमद

भदोही (संजय सिंह). पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘भदोही साइकिलिंग क्लब’ की ओर से रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित यह यात्रा शहर में जन-चेतना का बड़ा संदेश लेकर निकली।

क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने इसमें भाग लेकर ‘स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत’ के संकल्प को दोहराया।

यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से हुई, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल सवारों को रवाना किया। इसके बाद रैली शहीद तिराहा, मिर्जापुर रोड होते हुए ब्राइट इंग्लिश स्कूल, खरहट्टी मोहाल पहुंची।

ब्राइट इंग्लिश स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य मेराज अहमद के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने साइकिल यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्रों और शिक्षकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य मेराज अहमद ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए तंदुरुस्त शरीर और स्वच्छ वातावरण जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे-छोटे कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें, जिससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा।

स्कूल परिसर से आगे बढ़ी यह यात्रा महात्मा गांधी लिंक मार्ग, केड़वरिया, स्टेशन रोड और भगवतपुर होते हुए अंजही मोहाल व छोटी चौराहा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। पूरे रास्ते ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘करो योग, रहो निरोग’ जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।

यात्रा के समापन पर प्रतिभागियों ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ प्रदेश को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। अंत में यह जागरूकता रैली पुनः ब्राइट इंग्लिश स्कूल, खरहट्टी मोहाल पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अभियान को सफल बनाने में सतीश सर, शरद सर, अजय सर, प्रवीण श्रीवास्तव, विष्णु कांत पांडेय, बनारसी बिंद, जगदीश यादव, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, अहेम मोदनवाल, रितिक कनौजिया, जिगर गुप्ता, मुज्तबा अंसारी, कमलेश कश्यप, मिनशाद अली, रोहित यादव, ओम गुप्ता, तन्मय सिंह, समर मोदनवाल, अभय गुप्ता, रुद्राक्ष गुप्ता, रुद्र तिवारी, शिवांश सिंह, युग तिवारी, महमूद आलम, श्याम सुंदर बिंद, हासीर खान, आदर्श बिंद, सरफराज अहमद, उज्जवल गुप्ता, अबू हुरैरा, अभी कनौजिया, फैज शेख, हिमांशु बिंद, मोहम्मद इमरान, नकीउद्दीन शेख, आशीष बिंद, ताहा खान, मोहम्मद फैज, रितिका कनौजिया, रतन बिंद, सक्षम बिंद, फैज अंसारी, पप्पू मोदनवाल, रवि मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button