2-0 के अंतर से भारत ने जीती टेस्ट सीरीज, तीन विकेट से बांग्लादेश पराजित
नई दिल्ली (the live ink desk). भारत ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2–0 से अपने नाम कर ली है। इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
जवाब में भारत की पहली पारी 314 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 231 रन पर सिमट गई और उसने भारतीय टीम को 145 रन का टारगेट दिया। 145 रन के टारगेट के साथ खेलने उतरी भारतीय टीम का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया।
Also Read: तुगलकी फरमानः विश्वविद्यालय जाने से रोक के बाद एनजीओ में काम करने पर भी प्रतिबंध
Also Read: विश्वभर में मनाया जा रहा क्रिसमस का त्योहार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Also Read: भारत 82 करोड़ देशवासियों को सालभर मिलेगा फ्री राशन, वन रैंक वन पेंशन योजना में भी सुधार

इसके बाद संभलकर खेलते हुए अक्षर पटेल ने 34 रन जबकि श्रेयस अय्यर ने 29 रनों का योगदान दिया। एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम के हाथ से यह मैच निकल जाएगा, लेकिन आर अश्वनी ने संभलकर खेलते हुए महत्वपूर्ण 42 रनों की पारी खेली और मैच स्कोर अंजाम तक पहुंचाया।
इस तरह भारतीय टीम ने मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को 3 विकेट से जीत लिया है। मैच में श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और आर अश्वनी ने जिताऊ पारी खेली। कुल मिलाकर जहां वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने भारत को हराया था, वहीं भारत ने पलटवार करते हुए टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए बांग्लादेश को हराया। आज खेल का चौथा ही दिन था। टेस्ट मैच में कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं।