संसार

G-20 सम्मेलन में शामिल होना भी अनिश्चितः Vladimir Putin

नई दिल्ली (the live ink desk). रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने कहा कि नवंबर में होने वाले G-20 सम्मेलन में वह शामिल होंगे या नहीं, यह भी निश्चित नहीं है। Putin ने यह बातें कजाकिस्तान (Kazakhstan) में मीडिया से बात करते हुए कही। पत्रकारों द्वारा अमेरिका (America) के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि हमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) से बात करने की कोई जरूरत नहीं है। यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) हो या फिर अमेरिका (America) की किसी और चीज के लिए नाराजगी, राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत की संभावनाओं से इनकार किया है।

Read Also: Hijab Issue: Iran एक शक्तिशाली पेड़, जिसे कोई हिला नहीं सकताः आयातुल्ला

नवंबर में होने जा रहे G20 सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति  Joe Biden से अलग से मुलाकात के संभावनाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, हमें उनसे यह पूछना चाहिए कि क्या वह हमसे कोई ऐसी बातचीत करना भी चाहते हैं या नहीं। सही कहूं तो मुझे इसकी कोई जरूरत नहीं महसूस होती। उन्होंने यह भी कहा कि इंडोनेशिया में होने वाले जी-20 सम्मेलन में वह शरीक होंगे या नहीं, यह भी तय नहीं है।

Read Also: भारत और चीन हमारे सबसे करीबी सहयोगी और साझीदारः Vladimir Putin

पुतिन ने कहा कि मेरे इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के बारे में कोई योजना नहीं तय हुई है। रूस हिस्सा लेगा, फॉर्मेट के हिसाब से, हम इस पर अभी भी विचार कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने यह सब बातें कजाकिस्तान में पहले रूस- मध्य एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने भी इसी हफ्ते अपने रूसी समकक्ष से मुलाकात को लेकर कुछ ऐसी ही बातें कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी कहा था कि पुतिन से मिलने का उनका कोई विचार नहीं है। हालांकि Joe Biden ने बातचीत की संभावनाओं से इनकार नहीं किया था।

Read Also: Turkey की कोयला खदान में धमाका, 22 की मौत, 50 से अधिक फंसे

मालूम हो कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय (International community) से लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में रूस के द्वारा यूक्रेन पर मिसाइल हमलों से रूस के प्रति दुनिया भर में और आक्रोश बढ़ा है। मौजूदा समय में रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमलों को और तेज कर दिया है। कुल मिलाकर मौजूदा समय में रूस और पश्चिमी देशों के बीच शीत युद्ध के बाद सबसे तनाव भरे संबंधों को जन्म दिया है। देखने वाली बात होगी कि शीत युद्ध के बाद से सबसे मुश्किल समय में यह परिस्थितियां कब सामान्य होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button