अपराध समाचार

जेवरात, मोबाइल और नगदी के साथ तीन चोर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). कोतवाली नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरोंको गिरफ्तार किया है। चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, आभूषण व नगदी बरामद की है।

कोतवाली नगर के एसआई सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के बाबा की मजार, नरवा के पास से मोहम्मद मजीद, मोहम्मद आसिफ उर्फ सोनू और मोहम्मद आसब को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी कोतवाली नगर के चक फत्तेअली शाह, सिटी के निवासी हैं। इनके कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 380, 457 के मुकदमे से संबंधित चोरी का एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी झुमका, एक मांग टीका, एक छपका बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार में युवती से गैंगरेप, तीनों दरिंदे गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः शंकरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, चोरी की बोलेरो बरामद

यह भी पढ़ेंः पीआरवी ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेसुध पड़ा था परिवार, तीन की मौत

दूसरी तरफ अंतू पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अंतू थाने के सब इंस्पेक्टर शिवपूजन यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान क्षेत्र के मां चंद्रिकन धाम मंदिर के पास से पप्पू वर्मा पुत्र रामलाल वर्मा (निवासी ग्राम फत्तेहपुर, थाना अंतू) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास बरामद बाइक के नंबर प्लेट की छानबीन की गई तो पता चला कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है।

पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है और अभियुक्त नंबर प्लेट बदलकर बाइक चला रहा था। उसके खिलाफ धारा 41, 411, 419, 420, 465, 471 का केस दर्जकर चालान भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button