जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दी नये साल की शुभकामनाएं
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिलाधिकारी (District Magistrate) गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक ( Superintendent of Police) डॉ.अनिल कुमार ने जनपद वासियों को नये वर्ष 2023 (Happy New Year) की पूर्व संध्या पर बधाई दी है और कामना किया है कि नया साल सभी के जीवन में खुशियां लाए और भदोही विकास की नई इबारत लिखें।
यह भी पढ़ेंः सेवानिवृत्त उप निरीक्षकों को दी गई विदाई
यह भी पढ़ेंः देवमणि यादव अध्यक्ष, प्रदीप कुमार बने मंत्री
जिलाधिकारी गौरंग राठी ने कहा, नव वर्ष में नई आशाओं व उम्मीदों का सूर्योदय होगा और हम सबको अपने जीवन में समाज व देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने का अवसर मिलेगा। नूतन वर्ष नए संकल्पों के कार्य सिद्धि के लिए प्रेरणा व उत्साह प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने भदोहिवासियों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन नागरिकों की सेवा के लिए कटिबद्ध है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसुनवाई, खेल, व्यवसाय, इंडस्ट्री के संबंधों में लगातार प्रयास जारी रहेंगे और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने जनपद वासियों को नये साल की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रयासों और आप सब के सहयोग से जनपद में शांति व कानून व्यवस्था, अमन चैन कायम रहेगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर व नये साल में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें।

