रानीगंज रेलवे फाटक के पास लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). सीएलएस केयर एंड क्योर हास्पिटल के बैनर तले आठ जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नारीबारी रोड, रेलवे फाटक के पास (रानीगंज) किया जा रहा है। इस शिविर में मेदांता दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डा.विमल सिंह और मेडिकल कालेज जबलपुर की पूर्व चिकित्सक डा. निकिता सिंह मरीजोंकीजांच करेंगी।
सीएलएस केयर एंड क्योर हास्पिटल की तरफ से बताया गया कि भीषण ठंड को देखते हुए उक्त शिविर का संचालन दोपहर 12 बजे से चार बजे तक किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक क्षेत्रीय लोगों से भाग लेने की अपेक्षा की गई है। शिविर में विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही निशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः सीसीटीवी की निगरानी में होंगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
यह भी पढ़ेंः ताज़ा खबर ट्रक की टक्कर से निरीक्षक की मौत, सरकारी कार्य से जा रहे थे रायबरेली

