अपराध समाचार

एससीएसटी केस में फंसाने की धमकी ने इतना डराया कि हत्यारा बन गया अजय कुमार!

24 घंटे में रमेशचंद्र हत्याकांड का खुलासाः हत्यारोपी की निशानदेही पर शव और मैजिक वाहन बरामद

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). गोपीगंज पुलिस ने मैजिक चालक रमेशचंद्र की हत्या का खुलासा किया है। गोपीगंज पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त ने बताया कि उसका रमेशचंद्र से गाड़ी चलाने और भाड़े को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इस पर रमेशचंद्र ने उसे (अभियुक्त को) एससीएसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसी वजह से हत्यारोपी ने रमेशचंद्र की टाटा मैजिक को बुक किया और अपने साथ ले गया।

इस दौरान हत्यारोपी ने रमेशचंद्र को नशीली गोली खिलाई और बेहोश होने पर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। रमेशचंद्र का शव छिपाने के बाद मैजिक वाहन को राजा तालाब के पास रिंड रोड पर खड़ी कर दिया। यह पूरी घटना दस जनवरी की है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक का शव व वाहन बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः 10 फरवरी से घर-घर पहुंचेगी फाइलेरिया की दवा, जरूर करें सेवन

यह भी पढ़ेंः बालिका की आबरू लूटने वाले को सात साल की कैद

यह भी पढ़ेंः दुकानदार को धमकाने और मारपीट के दो अभियुक्त गिरफ्तार

बताते चलें कि दस जनवरी को ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के लखनो, टकटैया (हाल पता ग्राम गौहरपुर, गोपीगंज) की रहने वाली रीमा देवी पत्नी रमेशचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति रमेशचंद्र पुत्र बब्बूलाल पेशे से ड्राइवर है। कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी अजय यादव से पति की आपसी रंजिश चली आ रही है। अजय कुमार उसके पति का मैजिक बुक करके ले गया था। उसके बाद से पति रमेशचंद्र लौटकर घर नहीं आए हैं।

गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच की। तहरीर में नामजद किए गए अजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त ने हत्या की पूरी कहानी कह डाली। इसके बाद अभियुक्त की निशानदेही से ग्राम बसही (कोइरौना) में सड़क के किनारे झाड़ियों के पास से रमेशचंद्र का शव बरामद किया गया और शव से कुछ दूर पर आला कत्ल गमछा भी बरामद किया गया।

इसके बाद अभियुक्त अजय कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव की निशानदेही पर राजा तालाब से रिंग रोड की तरफ जाने वाली सर्विस रोड के किनारे सीएनजी पेट्रोल पंप के पास से वाहन बरामद किया गया। इस मामले में हत्यारे के खिलाफ धारा- 302, 201 व 3(2)5 SC/ST ACT के तहत केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में गोपीगंज के इंस्पेक्टर क्राइम गया प्रसाद शुक्ल, एसआई मनोज राय, नेमतउल्ला, कांस्टेबल योगेश कुमार, अवधनाथ राय और शेराफुल हसन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button