राज्य

प्रतापगढ़ का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, एक दिन में गिरा पांच डिग्री पारा

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया पूर्वानुमान असर दिखाने लगा है। रविवार को जनपद का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) जहां 8.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान रविवार को 24 डिग्री सेल्सियस था तो सोमवार को यह 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में धूल निकलने से लोगों को काफी राहत रही और न्यूनतम तापमान के गिरने का उतना आभास नहीं हुआ।

मौसम विभाग ने शनिवार को ही एलर्ट जारी किया था कि आने वाले दो-तीन दिन में शीतलहर में इजाफा होगा। इसका असर सोमवार को देखने को मिला।

बताते चलें कि जनवरी के लगते ही जनपद का तापमान सामान्य स्तर से कम होने लगा था। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद यह स्थिति अगले सप्ताहभर बनी रही। बीते गुरुवार (12 जनवरी) से मौसम थोड़ा साफ हुआ। हालांकि शीतलहर का असर बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः रानीगंज में भीषण सड़क हादसाः खिचड़ी लेकर जा रहे पिता-पुत्र की मौत, दो गंभीर

यह भी पढ़ेंः रेंजर प्रशिक्षण के पहले दिन टोली निर्माण और स्काउटिंग का प्रशिक्षण

यह भी पढ़ेंः खुली धूप में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24.6 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़त जारी रही। बुधवार को न्यूनतम 6.5, अधिकतम 14.0 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम पारा बढ़ते हुए 8.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5, अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अगले दिन अर्थात आज (सोमवार को) न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू के प्राचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय में जिस प्रकार का मौसम चल रहा है, यह खेती-किसानी के लिए बेहद मुफीद है। इसमें गेहूं की फसलों को भरपूर फायदा होगा, साथ ही साथ हालिया दिनों में निकल रही धूप से सरसो और आलू को काफी नुकसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button