बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में चार जख्मी, अस्पताल जा रहे थे बोलेरो सवार
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र दो बोलेरो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए हैं। चारों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया है। यह हादसा मेजा थाना क्षेत्र के गोशौरा कला गांव के नजदीक दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल के समीप हुआ। बताया जाता है एक बोलेरो के सवार लोग वृद्धा का इलाज करवाने के लिए प्रयागराज जा रहे थे, जबकि दूसरी गाड़ी के सवार एक मिट्टी (अंतिम संस्कार) में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, एक दिन में गिरा पांच डिग्री पारा
यह भी पढ़ेंः रानीगंज में भीषण सड़क हादसाः खिचड़ी लेकर जा रहे पिता-पुत्र की मौत
यह भी पढ़ेंः प्राथमिक विद्यालय कुकुरहटाः स्कूल है या ग्रामीणों का स्टोर रूम!
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के बिगहनी गांव के रहने वाले कुछ लोग एक वृद्धा का इलाज करवाने के लिए बोलेरो से प्रयागराज जा रहे थे। इस बोलेरो पर कुल सात लोग सवार थे। जैसे ही सभी लोग दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक पहुंचे,विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार में होने के कारण दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि राहगीरों की सूचना पर जब तक मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच पाती, दूसरी बोलेरो के लोग मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। मौके पर आईपुलिस ने बोलेरो सवार चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया।

