अपराध समाचार

Love Affairs: 12 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में हत्यारे गिरफ्तार, खेत में बुलाकर मारी थी गोली

भदोही (राजकुमार सरोज). बुधवार की देर शाम खेत पर बुलाकर छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। धरे गए अभियुक्तों के खिलाफ छात्रा की हत्या के अलावा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले का भी एक केस दर्ज किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। यह हत्या प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में अंजाम दी गई थी। फिलहाल अभियुक्तों से पूछताछ व विधिक कार्रवाई जारी है।

इंटरमीडिएट की छात्रा का यह मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के कांति रामपुर गांव का है। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि 18 जनवरी की देर शाम सूचना मिली कि कांति रामपुर गांव की अनुराधा को खेत पर बुलाकर गोली मार दी गई। इस मामले की प्राथमिक जांच में पड़ोसी (गांव मीनापुर, ऊंज) के युवक पांचू उर्फ अरविंद विश्वकर्मा पुत्र शारदा प्रसाद विश्वकर्मा का नाम सामने आया। उक्त मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए धारा 302, 7सीएल एक्ट का केस लिखा गया।

यह भी पढ़ेंः देर शाम मुलाकात के लिए खेत पर बुलाया और तमंचे से गोली मारकर ले ली जान

यह भी पढ़ेंः अनियंत्रित होकर तालाब में समा गई कार, गोताखोरों ने तालाब से निकाले चार शव

यह भी पढ़ेंः मुंबई-गोवा एनएच पर बेकाबू हुआ ट्रक, रांग साइड में कार से भिड़ा, नौ लोगों की मौत

उक्त वारदात की जानकारी होने पर डीआईजी विंध्याचल, मिर्जापुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उक्त मामले की जांच कर रही टीमों ने मुखबिर की सूचना पर बीरमपुर तिराहे के पास से घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान अनुराधा हत्याकांड से जुड़े अभियुक्त बाइक से आते दिखे। पुलिस चेकिंग देख अभियुक्तों ने फायर करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अरविंद विश्वकर्मा उर्फ पंचू पुत्र शारदा विश्वकर्मा (निवासी ग्राम मीनापुर, ऊँज) और सुनील विश्वकर्मा उर्फ दारा पुत्र शारदा विश्वकर्मा (निवासी उपरोक्त) को धर दबोचा। दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा, कारतूस व बाइक बरामद हुई।

इस मामले में पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध संख्या 8/2023 धारा-307,34 व 3/25 आयुध अधिनियम का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरियावां राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, सुनील सिंह, प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी अन्नपूर्णा भी शामिल रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button