पैसा नहीं देने और तकरार करने पर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). संग्रामगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामला का खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बिल जमा करने केलिए अपनी पत्नी से पैसा मांग रहा था, लेकिन पत्नी पैसा देने के स्थान पर उससे तकरार कर रही थी। पूछताछ के बाद धरे गए पत्नी हंता को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः कोरांव पुलिस के हत्थे चढ़ा पाक्सो एक्ट का वांछित
यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म के अभियुक्त को दस साल के सश्रम कारावास की सजा
यह भी पढ़ेंः भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, तीन घायल बनारस रेफर
हत्या का यह मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किंधौली का है। जानकारी के मुताबिक जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट, कामा पांडेय का पुरवा निवासी विनोद कुमार मिश्र पुत्र हरिशचंद्र मिश्र की शादी संग्रामगढ़ के किंधौली में हुई थी। विनोद कुमार अपनी ससुराल में ही रहकर बैट्री रिक्शा चलाता था। बताया जाता है कि उक्त बैट्री रिक्शा की बैट्री चार्जिंग का बिल आया था, जिसे जमा करने के लिए वह अपनी पत्नी से पैसा मांग रहा था। दूसरी तरफ पति के द्वारा पैसा मांगने पर उसकी पत्नी से आए दिन विवाद हो रहा है।
इसी से परेशान होकर विनोद कुमार ने पत्नी के गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 302 का केस दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनोद कुमार मिश्र को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बांका भी बरामद किया गया है।