प्रभारी मंत्री ने की समीक्षाः 25 में सिर्फ पांच कार्य पूरे होने पर यूपीपीसीएल को मिली फटकार
सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और नालों को टैप करवाने का निर्देश
जलशक्ति मंत्री ने की विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जलशक्ति मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोनिवि के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो गड्ढ़ा मुक्ति से शेष रह गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द गड्ढ़ा मुक्त कराया जाए।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, जनपद में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण को गुणवत्ता पूर्ण पूरा कराया जाए। इसके बाद निर्माणाधीन पुलों एवं ओवरब्रिजों (बेगम बाजार, बक्शी बांध, टोंस नदी, सूबेदारगंज) के संबंध में सेतु निगम से जानकारी ली और निर्माण में आ रही रुकावटों को शीघ्र पूरा कराने की हिदायत दी। इसी तरह यूपीपीसीएल, यूपीसिडकों, यूपीआरएनएन के द्वारा कराए जा रहे 50 लाख रूपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। स्वतंत्र देव सिंह ने यूपीपीसीएल के 25 कार्यों में सिर्फ पांच के पूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जितनी भी कार्यदाई संस्थाएं हैं, उनके साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में बजट या अन्य समस्यायों का समाधान करवाएं।
कहा, बजट के अभाव में कार्य नहीं रुकना चाहिए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो भी नाले अभी तक अनटैप्ड (खुले) हैं, उन्हें जल्द से जल्द टैप्ड कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि एक बूंद भी गंदा पानी नदियों में प्रवाहित न होने पाए। जल जीवन मिशन के कार्यों की फेज वाइज समीक्षा करते हुए कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया।
| Tuberculosis in India: A Persistent Public Health Challenge |
| ‘पुलिस पेंशनर्स’ के नाम से बनेगा ग्रुप, साझा की जाएंगी समस्याएं |
| विश्व क्षय रोग दिवसः डाक विभाग भी निभा रहा अहम भूमिका |

मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों को चिन्हित कर बदलने का निर्देश दिया। खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के अंदर बदला जाए। इसके अलावा उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने गो आश्रय स्थल के साथ-साथ पौधरोपण की समीक्षा की।
स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अमृत सरोवर, बेसिक शिक्षा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, महाकुंभ-2025 की तैयारियों व कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष डा. वीके सिंह, विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, राजमणि कोल, हर्षवर्धन वाजपेयी, प्रवीण पटेल, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, गणेश केसरवानी, अश्विनी दूबे, विभवनाथ भारती के अलावा जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री दानिश आजाद करेंगे विकास पुस्तिका का विमोचन
भदोही. 25 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के विशेष अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी (राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) विकास पुस्तिका का विमोचन करने के साथ कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता, जिला योजना समिति बैठक का भी आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जा रहा है। इसके पश्चात वह वीएन जीआईसी मैदान में 60 मोटराइज्डड साइकिल दिव्यांगों को वितरित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद रमेशचंद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जाहिद बेग, विपुल दुबे भी भाग लेंगे।

