प्राथमिक शिक्षक संघः सूबेदार यादव अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बने मंत्री
निर्विरोध निर्वाचन पर जिलाध्यक्ष ने साथी शिक्षकों को दी बधाई, एकजुटता के लिए जताया आभार
भदोही (विष्णु दुबे). प्राथमिक शिक्षक संघ की घोसिया इकाई का आज गठन किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र घोसिया में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संगोष्ठी और चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकास खंड औराई के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई औराई का निर्वाचन संपन्न हुआ।
इस दौरान करवाए गए चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। नामांकनपत्रों की जांच के बाद, किसी अन्य दावेदार के सामने नहीं आने पर दोनों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी सुभाषचंद्र पाल, सह निर्वाचन अधिकारी सूर्यकांत मौर्य व पर्यवेक्षक अरुण कुमार पांडेय ने ब्लाक अध्यक्ष पद पर सूबेदार यादव और मंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
| ‘मुकद्दस माह रमजान में जकात निकालने से बरसती हैं रहमतें’ |
| निकाय चुनावः खेत-खलिहान तक पहुंच बना रहे भावी प्रत्याशी |
| ले लीजिए स्कूल की मान्यता नहीं तो खाली हो जाएगी जेब, कानूनी कार्यवाही का बोनस अलग से |
निर्विरोध चुने जाने के बाद अध्यक्ष सूबेदार यादव व मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी साथियों का आभार जताया और शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने की प्रतिबद्धता जताई। जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता एवं एक दूसरे के सम्मान में मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है।
जिलामंत्री अरुण पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के सदस्य व ब्लॉक पदाधिकारी भूपेंद्र यादव, सूर्यकांत मौर्य, सुभाष पाल, अरविंद उपाध्याय, अखिलेश यादव, ओमप्रकाश पटेल, मोहन यादव, दिनेश कुमार, इम्तियाज अहमद, आरएन यादव, रमेश कुमार, राजेश उपाध्याय, सौरभ कुमार, सभाजीत सिंह, सौरभ गुप्ता, जयराम पाल, गोपाल सेठ, लियाकत अली, याकूब अली, अमृतलाल यादव, गोरेलाल चौधरी, सच्चेलाल यादव, प्रमोद यादव, रविशंकर यादव, डा.केसी, सुनील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, दिनेश यादव, जगतलाल सरोज, माधव यादव, अशोक यादव, लल्लन यादव मौजूद रहे।

