बांदा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या
बांदा (the live ink desk). जनपद Banda के गिरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई। रविवार को सुबह वारदात की खबर मिलते ही एसपी अभिनंदन, एएसपी, फील्ड यूनिट, डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। चारों लोगों का शव मकान में अलग-अलग स्थान पर मिला। इस वारदात की जानकारी आज सुबह तब हुई, जब पड़ोस के लोग मृतक के घर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों ने चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलाशिया (68) पत्नी चुन्नू, तिजनिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। चारों को अलग-अलग स्थान पर मरा गया। आज सुबह कैलशिया का शव रसोई, बृजरानी का शव रसोई के बगल स्थित कमरा और चुन्नू का शव सीढ़ियों के बीच पाया गया। इसके अलावा आठ वर्षीय प्रियांशु का शवछत पर पड़ा मिला।
फिलहाल घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल सील कर रखा है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या किए जाने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अभिनंदन ने मौका मुआयना किया।
एसपी ने बताया कि आज सुबह हत्याकांड की सूचना मिली। चारों लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसके अलावा घर में हत्या के लिए कोई जोर-जबरदस्ती किए जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि चुन्नू का अपने बेटे से काफी समय विवाद चला आ रहा था। चुन्नू की बहू पिछले दोवर्ष से मायके में रह रही है। चुन्नू भी पिछले तीन दिन से घर से बाहर था।
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बेटे ने ही वारदात को अंजाम दिलवाया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति कायम है और शवों को चीरघर भेजा गया है। मामले में केस दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




