36 दिन बाद भगोड़ा Amritpal Singh मोगा से गिरफ्तार, पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
नई दिल्ली (the live ink desk). 36 दिन से सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab De) प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और फर्जी न्यूज साझा नहीं करने की भी अपील की है।
भगोड़े अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर वैमनस्य फैलाने, जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डलाने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) गिरफ्तारी से पहले मोगा में स्थित रोडेवाला के गुरुवारा में भी देखा गया था। यह गिरफ्तारी रोडेवाला गुरुवार के नजदीक से ही की गई। रोडे खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव का है।
ANI News Agency ने भी भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे लेकर अमृतसर जा रही है। ऐसी सूचना है कि उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट किया जाएगा। बताते चलें कि कट्टरपंथी भगोड़ा अमृतपाल सिंह एक महीने से अधिक समय से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। इसके पहले उसकी पत्नी को विदेश जाते समय एयरपोर्ट पर रोके जाने की खबर आई थी। 18 मार्च से फरार होने के बाद उसकी तलाश में कई राज्यों में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।

