पूर्वांचल

अब सालभर बना रहता है मच्छरों का प्रकोप, 2023 में मिले आठ मलेरिया रोगी

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जनपद में मंगलवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों व शैक्षणिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम हुए। शिविर, गोष्ठी, परिचर्चा और पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। सीएमओ संतोष कुमार चक ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था, जबकि अब पूरे साल मच्छरों का प्रकोप बना रहता है।

सीएमओ ने कहा कि इसे देखते हुए अब आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब फॉगिंग का कार्य पूरे साल चलेगा, साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व मलेरिया दिवस की थीम शून्य मलेरिया देने का समय,  निवेश, नवाचार, कार्यान्वयन है। इस थीम का उद्देश्य वैश्विक उन्मूलन लक्ष्यों को प्राप्त करने में नवाचार की ओर ध्यान आकर्षित कराना और उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना है।

 नगर पंचायत सुरियावाः नगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ने जन-जन से मांगा सहयोग
चौरी में क्लीनिक संचालक को रंजिशन मारी गई थी गोली, सिपाही समेत दो गिरफ्तार
साधना और सोनम ने भदोही में किया टॉप, हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 31 बच्चों ने बनाई जगह

सीएमओ ने बताया कि जनपद में 2021 और 2022 में 156789 लोगों जांच की गई, जिसमें क्रमशः 32547 और 0 मरीज मिले। इस वर्ष अब तक 432145 लोगों की जांच की गई है। इसमें आठ मरीज मलेरिया ग्रस्त पाए गए हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि वर्तमान में संचालित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव, फागिंग भी कराई जा रही है। इस कार्य में नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा जिला मुख्यालय के अलावा सभी सीएचसी व एचसी पर उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जाकर रोगी की पहचान कर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, आरडीटी किट से त्वरित जांच कर रही हैं।

इसके लिए समस्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। जांच में मलेरिया धनात्मक पाए जाने पर जल्द से जल्द रोगी का निरूशुल्क पूर्ण उपचार किया जाएगा।

अस्त हो गया पंजाब की राजनीति का सिताराः 95 वर्ष की आयु में प्रकाश सिंह बादल का निधन
 बमबाज गुड्डू मुस्लिम को शरण देने वाला डा. अखलाक अहमद निलंबित
 कृपालु इंटर कालेज की श्रीयम ने किया टॉप, इंटर में लालगंज के बालकिशन और शिवकमल ने बनाई जगह

हफ्ते भर में अंडा बन जाता है मच्छरः मलेरिया का प्रसार मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से होता है। एक अंडे से मच्छर बनने की प्रक्रिया में पूरा एक सप्ताह का समय लगता है। इस कारण सप्ताह में एक बार एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाता है। यदि किसी जलपात्र में पानी है, तो उसे सप्ताह में एक बार जरूर खाली कर दें। जैसे कूलर, गमला, टीन का डिब्बा, नारियल का खोल, डिब्बा, फ़्रिज के पीछे का डीफ्रास्ट ट्रे की सफाई हमेशा करते रहना आवश्यक है।

मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति का समय से इलाज शुरू होने पर जान जाने का खतरा कम हो जाता है। मलेरिया से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। आसपास दूषित पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई रखनी चाहिए। बुखार होने पर तत्काल आशा से संपर्क करें या फिर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button