Purvanchal Expressway: भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत
आजमगढ़ (the live ink desk). शनिवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है। उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। यह हादसा अहरौला (Ahraula police station) थाना क्षेत्र के खदारामपुर गांव के नजदीक बांस लदे ट्रैक्टर-ट्राली से हुआ।
यह हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बोलेरो सवार सभी लोग देवरिया जनपद के महुआडीह के रहने वाले थे। हादसे की सूचना परिजनों को भेज दी गई है।
Azamgarh district के पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र राय ने बताया कि शनिवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस (Purvanchal Expressway) पर खदारामपुर गांव के पास एक बोलेरो बांस लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बोलेरो सवार सभी लोग लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस के साथ-साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे में घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीन महिलाओं और दो पुरुषों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि किरन नाम की महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने केबाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को देते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पांच लोगों की मौत का कारण बने बांस लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे ले लिया है। ट्रैक्टर चालक भी पुलिस हिरासत में है। मामले में परिजनों की तरफ से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वाराणसी रेफर किरन कीभी हालत नाजुक बताई जा रही है।


