अपराध समाचार
सलाखों के पीछे पहुंचा अश्लील वीडियो वायरल करने का अभियुक्त
भदोही. ज्ञानपुर पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो एक युवती और उसके घरवालों व रिश्तेदारों के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा था। आरोपित है कि अश्लील वीडियो भेजे जाने का विरोध करने पर अभियुक्त ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस मामले की शिकायत पीड़िता के द्वारा ज्ञानपुर थाने पर दी गई थी। मामले की तहकीकात में जुटी ज्ञानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-354घ, 506 व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की।
शनिवार को थाने की पुलिस टीम ने उक्त मामले के आरोपी रमाकांत यादव पुत्र स्व. जयनाथ यादव (निवासी चक कलूटी, थाना सुरियावां) को बस स्टैंड गोपीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाए जाने के बाद सुसंगत धाराओं में उसका चालान भेज दिया गया।