पूर्वांचल

न्याय पंचायत अमवा को हर विधा में ‘निपुण’ बनाने का संकल्प

उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर में शिक्षक संकुल की बैठक में किया गया मंथन

उपस्थिति, मिड डे मील, टीएलएम, कायाकल्प समेत कई मुद्दों पर की गई चर्चा

भदोही (अनंत कुमार गुप्त). जनपद को निपुण बनाने की दिशा में प्रयासरत जनपद का बेसिक शिक्षा महकमे का अनवरत प्रयास जारी है। सोमवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और बीईओ आजाद के निर्देशन में न्याय पंचायत अमवा के शिक्षक संकुल की बैठक यूपीएस भुलईपुर में हुई। प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापकों की बैठक का नेतृत्व नोडल शिक्षक संकुल आशीष कुमार सिंह ने किया।

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के उपरांत बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई, जिसमें विद्यालय कैसे निपुण बनेगा, इस पर विशेष प्रकाश डाला गया। डीवीडी का कार्य पूर्ण करने, टीएलएम का प्रयोग करने, मिड-डे-मील की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 80% से ऊपर रखने के अलावा और समय से बच्चों के स्कूल आने की समस्या पर भी मंथन किया गया, जिस पर शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे।

जिम्मेदारियों के प्रति उत्तरदायी भी बनाता है मतदान का अधिकारः भूपेंद्र नारायण सिंह
 जानलेवा हमले का अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
तापमान चढ़ते ही धड़ाम हुई विद्युत आपूर्ति, 10-12 घंटे हो रही सप्लाई
भय और दंगामुक्त माहौल में विकास की नई इबारत लिख रहा उत्तर प्रदेशः बीपी सरोज

इसके अलावा कायाकल्प के विषय पर भी चर्चा की गई। 19 पैरामीटर के कार्यों को पूरा करवाने पर विशेष ध्यान देने पर सहमति जताई गई। अध्यापकों से भी कहा गया कि सभी लोग शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, शिक्षण संदर्शिका, दीक्षा एप, रीड एलांग एप आदि का प्रयोग करें और बच्चों तक मैटेरियल भेजकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

बैठक में अमान्य पंचायत के प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने निपुण लक्ष्य के लिए शपथ ग्रहण किया और वादा किया कि हम लोग पूरे ने पंचायत को निपुण बनाएंगे और जनपद का सबसे अच्छा न्याय पंचायत बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए नोडल शिक्षक संकुल आशीष कुमार सिंह ने सभी साथी शिक्षकों का आभार जताया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button