पश्चिमांचल

दूसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 38 जिलों में 11 मई को मतदान

लखनऊ (the live ink desk). Nikay Chunav 2023 के दूसरे चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक शाम छह बजे के बाद प्रचार-जनसंपर्क पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दस मई को छोड़, 11 मई को मतदान संपन्न करवाया जाएगा। दूसरे चरण में सूबे के 38 जिलों में मतदान होना है। प्रचार के अंतिम दिन सत्ताधरी दल भाजपा व सपा के स्टार प्रचारकों ने भी कई जनपदों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

पूर्ण रूप से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव वाले जिलों में सिविल पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की अलग-अलग यूनिट तैनात की गई है, जो लगातार फ्लैगमार्च कर मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान की अपील कर रही है। 11 मई को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करवाने के लिए 10 मई को दूसरे पहर से जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी निकायों के लिए की जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजामात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, क्यूआरटी के अलावा अंतरप्रांतीय सीमाओं पर जांच के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 Horrific road accident in Khargone: 22 लोगों की कब्रगाह बन गई बोराड़ नदी की तलहटी
The Kerala Story: बंगाल में बैन, MP के बाद UP में टैक्स फ्री
Mango Season Coming: दशहरी, चौसा, तोतापारी, अल्फांसो को देखते ही मचल उठता है मन

11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में 370 नगरीय निकायों के 6929 पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा, इसमें 1.92 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। इन 370 सीटों (पदों) पर कुल 39,146 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

दूसरे चरण में इन जनपदों में डाले जाएंगे वोटः निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जिन जनपदों में वोट डाले जाएंगे, उसमें हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र और भदोही में मतदान संपन्न करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button