मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार, पूनिया और विनेश को भी वही टेस्ट करवाने होंगेः बृजभूषण सिंह
The live ink desk. कुश्ती संघ (wrestling association) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने खुद के ऊपर लगाए गए शोषण के आरोपों पर एक बार फिर से सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह नार्को (narto test)और लाई डिटेक्टर टेस्ट (lie detector) करवाने के लिए तैयार हैं, पर यही टेस्ट धरना दे रहे बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) और विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भी करवाने होंगे।
यह पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। पिछले एक महीने से इस प्रदर्शन को लेकर पूरे देश में हायतौबा मची हुई है। विपक्षी दल के नेता भी लगातार हमलावर रहे हैं और पहलवानों के समर्थन में खड़े नजर आए हैं। इस मामले में बृजभूषण सिंह के ऊपर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर भी दर्ज की है। एक मामला नाबालिग पहलवान की शिकायत पर दर्ज किया गया है और दूसरा केस महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
| बांदा में पेड़ से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो, चार लोगों की मौत |
| टायर फटने से बेकाबू हुई कार ट्रक से भिड़ी, पांच लोगों की मौत |
हालांकि, कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार उक्त आरोपों को सिरे से खारिज करते आए हैं। एक बार फिर उन्होंने खुद के ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा- मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफ टेस्ट या फिर लाई डिटेक्टर करवाने के लिए तैयार हैं। लेकिन, मेरी शर्त यह है कि मेरे साथ धरनारत महिला पहलवान विनेश पोगाट और बजरंग पुनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए।
अगर यह दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। फिलहाल, शोषण के आरोपों में घिरे सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष की तरफ से इस तरह की घोषणा कर दिए जाने से सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
| संगम में स्नान के दौरान दो युवक डूबे, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी |
| मुंडन संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, तीन शव बरामद, सर्च आपरेशन जारी |

अपना ट्वीट खत्म करते हुए सांसद ने यह भी लिखा है कि –“मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों को वादा करता हूं… रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई….जयश्रीराम”।
बहरहाल, बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही पहलवानों के समर्थन में हरियाणा में खाप महापंचायत हुई थी। हरियाणा में हुई खाप पंचायत ने 28 मईको नये संसद भवन पर महिला महापंचायत का ऐलान किया है। इसके अलावा खाप पंचायतों ने बृजभूषण शरण सिंह का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है। इसके अलावा 23 मई को पहलवानों की तरफ से कैंडल मार्च निकालने की भी घोषणा की गई है।
| Pratapgarh: पुलिस कस्टडी में पेशी पर आए कैदी पर हमला, हमलावर हिरासत में |
| घर पर ही छिपा मिला जिला बदर अभियुक्त, कोइरौना पुलिस ने दबोचा |




