राज्य

मुंडन संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, तीन शव बरामद, सर्च आपरेशन जारी

बलिया (the live ink desk). जनपद के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के लिए गंगा के उस पार जा रहे लोगों से भरी नाव बीच रास्ते में पलट गई। नाव पर 30 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से तीन महिलाओं के शव रिकवर कर लिए गए हैं। इस वारदात की सूचना लगते ही माल्देपुर गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों का मजमा लग गया।

जानकारी के मुताबिक आज एक परिवार के लोग बच्चे का मुंडन करवाने के लिए माल्देपुर घाट पहुंचे थे। संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल थे। सभी लोग एक नाव पर सवार होकर गंगा के उस पार जा रहे थे। जिस नाव पर सभी लोग सवार थे, वह मोटर बोट थी। बताया जाता है कि बोट पर लोड ज्यादा होने के कारण बीच धारा में मोटर जवाब दे गई और तेज हवा व लहर के कारण नाव असंतुलित होने लगी और देखते ही देखते नाव पलट गई।

 Pratapgarh: पुलिस कस्टडी में पेशी पर आए कैदी पर हमला, हमलावर हिरासत में
 मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार, पूनिया और विनेश को भी वही टेस्ट करवाने होंगेः बृजभूषण सिंह
 गंगा में स्नान के दौरान दो युवक डूबे, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

हालांकि बीच गंगा में यह हादसा देख घाट पर व पीपे के पुल से गुजर रहे लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और पीपे के पुल के सहारे बहुत से लोगों को किनारे निकाला। समाचार लिखे जने तक तलाश जारी थी। घाट पर आसपास के सैकड़ों लोगों का मजमा लगमा हुआ है।

इस मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिलते ही तत्काल सर्च आपरेशन चलाया गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ही सबसे पहले लोगों को निकालना शुरू कर दिया और अधिकतर लोगों को निकाल लिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई, जबकि तीन को इलाज के लिए एडमिट करवाया गया है। सर्च आपरेशन अभी भी जारी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पर पीपा का पुल बना हुआ है, इस वजह से ज्यादातर लोग पीपे के पुल के रस्से इत्यादि के सहारे निकल आए। अंदर कोई और न फंसा हो, इसके मद्देनजर अभी भी सर्च आपरेशन जारी है। इसके अलावा नाव पर सवार होने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ और सीएमएस को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button