लालगंज और संग्रामगढ़ से दो वारंटी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). लालगंज और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। लालगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अनीश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्रभ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। धारा 354, 452, 323, 504, 506 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना महेशगंज के वारंटी अभियुक्त सरफराज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद (शीतलमऊ, थाना लालगंज) को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
इसी क्रम में दूसरी गिरफ्तारी संग्रामगढ़ पुलिस ने नरई चौराहा से की है। संग्रामगढ़ थाने के दरोगा दिनेशचंद्र तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटी संख्या 280/14, धारा 498ए, 304बी व 3/4 डीपी एक्ट के वारंटी अभियुक्त गिरजाशंकर तिवारी पुत्र जयगोपाल तिवारी (ग्राम प्रतापपुर, चेरगढ़, संग्रामगढ़) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों वारंटियों का चालान भेज दिया गया है।