अपराध समाचार
घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, चीरघर भेजा गया शव
भदोही (विष्णु दुबे). औराई कोतवाली क्षेत्र के कोठरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गी। यह हादसा जीटी रोड पर हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयनाकर शव को चीरघर भेजा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर शाम घोसिया राजापुर निवासी महेश (24) किसी काम से महराजगंज गया हुआ था। घर वापस होते समय जीटीरोड कोठरा में उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास लोगों व पुलिस के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महेश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।