भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). पुलिस कर्मी बनकर खुद की पत्नी को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया गया था। छानबीन में पता चला कि ब्लैकमेल करने वाला शातिर जिस युवती को परेशान कर रहा है, उसी के साथ सालभर पहले प्रेम विवाह किया था। युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने छह महीना पहले ही उसका साथ छोड़ दिया था और मायके में रह रही थी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि इस मामले की शिकायत जनसुनवाई के दौरान युवती ने पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार से की थी। जिसमें पीड़िता ने बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म को हैककर उसका अश्लील वीडियो भेजा जा रहा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि युवती ने आरोपी युवक के साथ सालभर पहले बड़े शिव मंदिर गोपीगंज में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह किया था।
| सुहागरात की सुबह कमरे से निकला नवदंपती का शवः काफूर हो गईं शादी की खुशियां |
| UP में M Sand पॉलिसी शीघ्रः खत्म हो रही नदियों की बालू का विकल्प बनेगा एम सैंड |
यह विवाह छह महीने ही चला और विवाद होने के बाद लड़की अपने मायके चली गई। इसके बाद लड़के ने अपनी पत्नी की विदाई के लिए कोर्ट का सहारा लिया। इसी दरम्यान आरोपी युवक (तथाकथित पति) ने युवती को परेशान करने की नीयत से उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर युवती ने एसपी को अपनी पीड़ा बताई।
जांच के दौरान आरोपी को जानकारी हुई कि उसके खिलाफ जांच चल रही है तो उसने अपने भाई का नंबर एवं मोबाइल यूज करते हुए खुद को पुलिस वाला बताते हुए मदद के बहाने लड़की (अपनी ही पत्नी) को भरोसे में लिया और शिकायत निस्तारण की बात कहते हुए युवती के व्हाट्सएप की क्लोनिंग अपने मोबाइल में कर ली और इसके बाद युवती के व्हाट्सएप से खुद के नंबर पर चार लाख रुपये की मांग कर दी। इस दौरान आरोपी ने लड़की के पिता का आधार नंबर, आधार कार्ड का फोटो व अकाउंट नंबर का फोटो भी अपने नंबर के व्हाट्सएप पर भेजा और उसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को गुमराह करने व लड़की को फंसाने की नीयत से खुद ही एसपी कार्यालय पहुंच गया।
फिलहाल, दोनों पक्ष से शिकायत मिलने पर एसपी ने पूरे मामले की पड़ताल साइबर सेल को सौंपी, जिसमें पता चला कि लड़का दोतरफा गेम खेल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया। फिलहाल साइबर सेल, थाना भदोही व ऊंज की टीम द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति आनंद मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी आनंद और उसके घरवालों के खिलाफ धारा-323, 504, 507, 498a, 419, 420, 471, 201 व 3/4 डीपी एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है।



