डायल 112: जोन स्तरीय रैंकिंग में भदोही शीर्ष पर, प्रदेश में नौवां स्थान
भदोही. डायल 112 पर मिलने वाली शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचने के समय में जनपदीय पीआरवी की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मई माह के रिस्पांस टाइम में भदोही पीआरवी को जोन स्तर पर पहला और प्रदेश में नौवां स्थान मिला है। भदोही पीआरवी अपने जोन में पिछले 15 माह से उच्च स्तर पर बनी हुई है।
शिकायत मिलने के बाद पीआरवी को संबंधित के पास पहुंचने में आठ मिनट, तीन सेकेंड का समय लग रहा है। इसे साधारण भाषा में ऐसे कह सकते हैं कि भदोही जिले में पुलिस सहायता आठ मिनट में पहुंच जा रही है।
| सुहागरात की सुबह कमरे से निकला नवदंपती का शवः काफूर हो गईं शादी की खुशियां |
| पुलिसकर्मी बन पत्नी के खिलाफ रची साजिश, पहुंचा जेलः सालभर पहले किया था प्रेम विवाह |
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने पीआरवी के द्वारा जोन स्तर पर लगातार शीर्ष पर काबिज रहने पर खुशीजताई है। उन्होंने कहा कि यूपी 112 पुलिस टीम द्वारा सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंच कर रिस्पांस टाइम लगातार बेहतर किया जा रहा है। मई में यूपी-112 के पीआरवी वाहनों के मौके पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम के जोन स्तर पर की गई रैंकिंग में भदोही पीआरवी को प्रथम स्थान एवं प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान प्राप्त हुआ है।
बारा पुलिस के हत्थे चढ़ा वारंटी
प्रयागराज. बारा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दरोगा अजय कुमार सिंह ने की है। सब इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि न्यायालय (J.M.-03) द्वारा जारी मुकदमा नंबर 666/16, धारा 406/354 के वारंटी अभियुक्त संतोष कुमार सिंह पटेल पुत्र फतेह बहादुर पटेल (निवासी गन्ने, बारा) को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान भेज दिया गया।
| फर्राटा भर रहे ट्रक से निकला स्टेपनी का टायर, घर लौट रही महिला के लिए बना काल |
| पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार, सवा लाख रुपये नगद बरामद |

