बालासोर में Coromandel Express हुई भीषण हादसे का शिकार, राहत-बचाव कार्य़ शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी
The live ink desk. चेन्नई सेंट्रल से कोलकाता (वाया उड़ीसा) के बीच चलने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) ट्रेन शुक्रवार की देर शाम भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बालासोर (Balasore) जनपद में एक ही ट्रैक पर दो गाड़ियों का आ जाने से हुआ। कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर के बाद एक्सप्रेस के गई डिब्बे पलट गए।
इस हादसे की सूचना मिलते ही रेलवेप्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल राहत-बचाव शुरू कर दिया गया। मौके पर राहत ट्रेन भेजी जा रही है। इस मामले को हैंडल करने के लिए बालासोर के कलेक्टर को भी तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
| भगवान करें यह दृश्य भविष्य में न देखना पड़ेः 238 people died in Balasore train accident |
| Balasore train accident: अब तक 233 यात्रियों की मौत, रेस्क्यू में एयरफोर्स को भी लगाया गया |

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा ((Coromandel Express)) बालासोर से तकरीबन 40 किलोमीटर के फासले पर मालगाड़ी से टकराने के कारण हुआ। मालगाड़ी से टकराने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के तीन कोच को छोड़कर सभी डिब्बे बेपटरी हो गए। इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे लगे थे।
भीषण हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दर्जनभर से अधिक डिब्बों के उतरने से ही इस हादसे के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के बाद ही स्थानीय लोगों के साथ मौके पर जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और एक-एक कर सभी डिब्बों में यात्रियों को निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया गया।
| Balasore में 24 घंटे से नानस्टाप चल रहा रेस्क्यू आपरेशन, 288 हुई मृतकों की संख्या |

इस मामले में विशेष राहत आयुक्त कार्यालय की तरफ से भी सूचना जारी की गई है। सूचना के मुताबिक तलाशी और बचाव अभियान के लिए विशेष टीमों को मौके पर भेजदिया गया है। बालासोर कलेक्टर को भी आवश्यक व्यवस्था करने केलिए निर्देशित किया गया है। प्रशासन की तरफ से इस हादसे को लेकर कंट्रोल रूम का नंबर (6782262286) भी जारी कर दिया गया है।
सीपीआरओ (दक्षिण रेलवे) के मुताबिक चेन्नई-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर जनपद में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।




