अवध

50 लाभार्थियों को घर, छह प्रधानों, 10 वीडीओ और दो बीडीओ को मिला सम्मान

सूबे के डिप्टी सीएम ने प्रयागराजवासियों को सौंपी 52 करोड़ की 347 परियोजनाओं की सौगात

बीसी सखियां हुईं सम्मानित, डिप्टी सीएम ने दी डिवाइस, तीन समूहों की महिलाओं को डेमो चेक

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). ग्राम विकास विभाग द्वारा गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित लाभार्थियों की कार्य़शाला में डिप्टी सीएम ने 52 करोड़ की 347 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 30 और मुख्यमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थिंयों को आवास की चाबी प्रदान की। इसके साथ ही तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक, पांच बीसी सखियों को डिवाइस दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन बीसी सखी, छह ग्राम प्रधान, 10 ग्राम विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने ‘ग्राम्या’ नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान ग्राम विकास योजनाओं की एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

 पूरी दुनिया निहारेगी महाकुंभ-2025 की भव्यताः केशवप्रसाद मौर्य
टीएमयू ने NIRF की इनोवेशन रैंकिंग में मारी बाजी, टॉप 100 में बनाई जगह

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने सभी लाभार्थिंयों को बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। भदोही सांसद रमेशचंद्र बिंद ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं और इन वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तीव्रगति से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार से देश व प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र (गणेश केसरवानी) ने सभी लाभार्थिंयों को बधाई देते हुए कहा कि अपने घर की चाहत सभी को होती है। आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब पात्रों को अपना पक्का मकान मिल पाया है। इससे उनके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा।

जनसंवाद दिवस से खुश होकर लौटे 156 फरियादी, 199 लोगों ने की थी शिकायत
 लखनऊ शूटआउट के बाद कोर्ट में दिखी सख्ती, एएसपी ने की चेकिंग

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने उपमुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, बारा विधायक डा. वाचस्पति, गुरू प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, निर्मला पासवान, अवधेशचंद्र गुप्ता केअलावा सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम (वित्त) जगदंबा सिंह, एडीएम (नजूल) प्रदीप कुमार, डीडीओ भोलानाथ कनौजिया, पीडी अशोक कुमार मौर्य मौजूद रहे। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

कब्जाधारक ने हटाया अतिक्रमण, भूमिहीन को दी गई जमीन
महिला थाने में एक दूजे को पहनाई माला, साथ चलने का किया वादा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button