हर घर-आंगन योगः 21 जून को परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन
15 जून से अगले सप्ताहभर अलग-अलग स्थानों पर मनाया जाएगा योग सप्ताह
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस पर बार ‘हर घर-आंगन योग’ (Har Ghar-Aangan Yoga) की थीम पर मनाया जाएगा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (ninth international yoga day) की तैयारियों कोलेकर बैठक की। मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘हर घर-आंगन योग’ है। योग से प्रत्येक घर को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 15 जून से 21 जून, 2023 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायतों, न्याय पंचायतों, स्थानीय निकायों एवं नगर निगम के प्रत्येक वार्डों में नियमित रूप से योग का अभ्यास कराया जाएगा। 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति आयुष कवच पर योग करते हुए अपना फोटो अवश्य अपलोड करें। 21 जून को योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन परेड ग्राउंड (Parade Ground) में किया जाएगा।
| 65 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं ने कर रखा था कब्जा, पीडीए ने चलाया बुलडोजर |
| समाजवादी पार्टीः मेजा, करछना, बारा और कोरांव को मिले अध्यक्ष |
जिलाधिकारी ने परेड ग्राउंड पर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, साउंड सिस्टम, एलईडी की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है, साथ ही व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान जोड़ने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट, सैंड आर्ट भी बनाए जाएंगे। स्वीमिंग पूल व बोट क्लब में वाटर योगा काआयोजन किया जाएगा। अमृत सरोवर, स्मृति वाटिका, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, थाना परिसर व स्कूलों में भी योगा कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित करने के लिए कहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सके तथा योगा का लाभ प्राप्त कर सके।
जिलाधिकारी ने योगाभ्यास कराने के लिए प्रशिक्षित लोगों की टीम लगाने का निर्देश दिया है, ताकि जिन्हे योगाभ्यास के बारे में जानकारी नहीं है, वह भी इसके लाभ से वाकिफ हो सकें। बैठक में सीएमओ आशु पांडेय, डीडीओ भोलानाथ कनौजिया, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शारदा प्रसाद मौजूद रहे।
| भारत सनातन हिन्दू राष्ट्र, यहां राष्ट्रपिता की कल्पना कठिनः रामकुमार वर्मा |
| अंत्योदय कार्डधारकों को राशन के साथ मिलेगी चीनी, निशुल्क राशन वितरण शुरू |


