पूर्वांचल

IGRS की शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस को UP में पांचवां स्थान

भदोही. जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) की शिकायतों के निस्तारण भदोही पुलिस को प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने शाखा में नियुक्त पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की है।

एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। इसमें समय का खासा ध्यान रखा जा रहा है। IGRS की शिकायत के निस्तारण में भदोही को माह मई-2023 में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैकिंग में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।

बच्चे की चाह में गोपी की दी गई थी बलिः हत्यारन सौतेली मां, तांत्रिक समेत चार गिरफ्तार
 बेटे, बेटी और सहकर्मी के बच्चे संग गंगा में डूबा RAF का जवान, सभी के शव बरामद

जनपद भदोही पुलिस के निस्तारण का सीएम कार्यालय से मूल्यांकन किया गया, जिसमें जनपदीय पुलिस की कार्यवाही 98.26% व 113 अंक (प्राप्तांक) रहा।

एसपी द्वारा थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है और  IGRS के कार्यों की मानीटरिंग की जाती है। एसपी ने आईजीआरएस सेल में नियुक्त निरीक्षक चित्रकूट पूरी (प्रभारी आईजीआरएस सेल), एचसीपी रमेश विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, मनोज कुमार, सदानंद व जानकी सिंह के कार्यों की सराहना की है।

 65 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं ने कर रखा था कब्जा, पीडीए ने चलाया बुलडोजर
 समाजवादी पार्टीः मेजा, करछना, बारा और कोरांव को मिले अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button