पूर्वांचल

International Yoga Day: अपनों को भेजिए डाक विभाग का डिजिटल कार्ड

नौवें योग दिवस पर सक्रिय भागीदारी निभा रहा डाक विभागः पीएमजी

वाराणसी (संजय मिश्र). अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न सरकारी विभागों, स्कूलों और संस्थाओं द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मावकाश के बावजूद परिषदीय विद्यालयों को भी योग दिवस के मौके पर खोला जा रहा है। इसी कड़ी में डाक विभाग द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी भव्यता के साथ मनाय जाएगा।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम’ एवं ‘हर घर-आँगन योग’ है। डाक विभाग इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने जा रहा है। डाक विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय, मंडलीय कार्यालय के साथ-साथ सभी प्रधान डाकघरों और मुख्य डाकघरों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभागीय कर्मियों के साथ-साथ उनके परिजन, बचत अभिकर्ता और विभिन्न सेवाओं के ग्राहक भी शामिल होंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि का लक्ष्य हासिल करने पर जोर
सड़क हादसे का शिकार हुए होमगार्ड की पत्नी को मिला 40 लाख का चेक

पीएमजी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष बनाने एवं योग के महत्व को समझाने के लिए डाक विभाग द्वारा एक माइक्रोसाइट विकसित की गई है। इसमें आयुष मंत्रालय की कॉमन योग प्रोटोकॉल संबंधित सामग्री के साथ-साथ डाक विभाग द्वारा विकसित डिजिटल पोस्टकार्ड (digital postcards) भी शामिल है। इस माइक्रोसाइट का लिंक http://www.indiapost4yoga.in/ है। इस लिंक पर पहुंचकर नागरिक नाम और ईमेल आईडी दर्जकर योग पर आधारित डिजिटल पोस्टकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही साथ व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रियजनों, दोस्तों और साथियों को अनुकूलित डिजिटल पोस्टकार्ड भेज सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अपील किया कि ‘हर घर-आँगन योग’ पहुंचाने के लिए लोग डिजिटल रूप में अपने प्रियजनों को डिजिटल पोस्टकार्ड भेजें और इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए औरों को भी प्रोत्साहित करें।

प्रतिबंधित पालिथीन के खिलाफ चला अभियान, ईओ ने लगाया जुर्माना
11 हजार वोल्ट करंट की चपेट आया लाइनमैन, हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button