निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार, 14 किलो तार बरामद
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की एक घटना का कोरांव पुलिस ने खुलासा किया है। दो नाबालिग समेत कुल चार चोरों को गिरफ्तार (thieves arrested) करते हुए पुलिस ने 14 किलो वायरिंग का तार भी बरामद किया है। चोरी की यह घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र में 17 जून की रात हुई थी।
गोपीगंज पुलिस द्वारा उक्त चोरी के मामले में धारा-380 का केस दर्ज किया गया था। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दो अपचारी समेत चार चोरों को ज्ञानपुर रोड स्थित आम की बाग से गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों केपास से चार प्लास्टिक के बैग में कुल 14.150 किलोग्राम बिजली का तार बरामद किया गया है।
| राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघः तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन की तैयारी को बनी रणनीति, कल सौंपेंगे ज्ञापन |
| डीपीओ को दस माह तक नहीं मिली जांच की फुरसतः डीएम ने दी हफ्तेभर की मोहलत |
उक्त गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज केस में धारा 411 का इजाफा करते हुए चारों आरोपियों का चालान भेज दिया है। धरे गए आरोपियों शनि सोनकर पुत्र लक्ष्मन सोनकर (निवासी ककराही, रेलवे क्रॉसिंग, गोपीगंज) और विश्वजीत पांडू पुत्र चंद्रशेखर पांडू (वार्ड संख्या तीन, कस्बा गोपीगंज) का चालान भेज दिया गया है। दोनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय, एसआई सरफराज अहमद, एचसीपी एजाज अहमद, अवधनाथ, शेराफुल हसन आदि शामिल रहे।
| बलिदान दिवस पर दिखा बुंदेलखंड की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य और त्याग |
| NH से 1.3 क्विंटल गांजा संग आठ तस्कर गिरफ्तार, स्वाट और ऊंज पुलिस ने दबोचा |
