अपराध समाचार

अधिवक्ता के घर से लाखों के जेवरात, पांच लाख नगद चोरी, ग्रिल काटकर घुसे थे चोर

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता के मकान की खिड़की काटकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और पांच लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को आज सुबह हुई। मामले की तहरीर जार्जटाउन पुलिस को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघंबरी, अल्लापुर निवासी देशदीपक श्रीवास्तव अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता हैं। उनके घर में बेटी की शादी पड़ी है। शादी के लिए अभी से तैयारियां चल रही थीं। इसी दरम्यान बीती रात बेखौफ चोरों ने एक कमरे की खिड़की काटी और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद पूरे इत्मिनान के साथ लाखों पर हाथ फेर दिया।

सपा यमुनापार कमेटी ने सूर्यदीप यादव को बनाया मीडिया प्रभारी
 पड़िला महादेव धाम से निशान चढ़ाकर लौट रहे शिवभक्तों की बस पलटी

जार्जटाउन पुलिस को दी गई तहरीर में अधिवक्ता देशदीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी की शादी के लिए घर में लाख रुपये कैश रखा हुआ था। इसके अलावा पैतृक गहने, जिसमें दो हार, एक नथ, एक बेंदी, तीन सेट कंगन, चार सेट कान का बाला, दो चेन, नौ अंगूठी, आधा दर्जन पायल, चांदी के बर्तन, बेटी की शादी के लिए खरीदे गए कपड़े पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।

इसके अलावा बेटी की गोदभराई में मिला सामान भी चोरों ने नहीं छोड़ा। देशदीपक श्रीवास्तव के मुताबिक आज सुबह जबवह अपने कमरे को खोलने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। जब जोर देकर दरवाजा खोला गया तो अंदर आलमारी, लाकर सब खुला था। सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सामने स्थित खिड़की की ग्रिल काटी गई थी। चोरों ने सामने स्थित कब्रिस्तान की तरफ से मकान में प्रवेश किया था।

25 हजार का इनामिया गैंगस्टर महाराष्ट्र के थाणे से गिरफ्तार
जलभराव न अतिवृष्टि, फिर भी धंस गई सिविल लाइंस की महत्वपूर्ण सड़क

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button