अवध

शंकरगढ़ में लगेगी योग की पाठशालाः भाजपा के 310 शक्ति केंद्रों पर होंगे कार्यक्रम

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के मौके पर पूरे जनपद में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर जहां परेड ग्राउंड में मुख्य आयोजन होगा, वहीं गांव स्तर पर ग्राम पंचायतों के द्वारा और नगर निकायों में नगर पंचायतों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरगढ़ पार्वती कोटार्य ने बताया कि नगर पंचायत शंकरगढ़ में योग दिवस पर मुख्य आयोजन रामेश्वरम वाटिका में होगा।

ईओ चैतन्य कुमार तिवारी ने समस्त नगर वासियों का आह्वान किया है कि वह योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह साढ़े पांच बजे रामेश्वरम वाटिका पहुंचे और आसपास केलोगों को भी आयोजन में शामिल करवाएं।

 प्रतापगढ़ से दवा लेकर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत
समाजवादी पार्टीः महिला सभा की यमुनापार कमेटी घोषित, 51 लोगों को मिला स्थान

दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (महाराणाप्रताप शाखा) के द्वारा भी योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आरएसएस के शंकरगढ़ खंड का योग कार्यक्रम 21 जून को सुबह छह बजे से सात बजे तक नगर पंचायत शंकरगढ़ में स्थित रामवाटिका (पुरानी बाजार) में होगा।नगर के सह खंड कार्यवाह राजेश केसरवानी ने सभी से शामिल होने की अपील की है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यमुनापार के 310 शक्ति केंद्रों पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वसुधैव कुटुंबकम के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुनापार के 310 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। योग दिवस पर सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी भारी संख्या बल के साथ योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वतन से मोहब्बत सीखनी है तो वीर अब्दुल हमीद से सीखो, ओवैसी से नहीः शहनवाज हुसैन
 DNA रिपोर्ट से सुलझी हत्या की गुत्थीः भाई और पिता ने की थी नाबालिग की हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button