अवध

International Yoga Day: परेड मैदान में 8000 लोगों ने किया योगाभ्यास

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया शुभारंभ, पूरे परिवार के साथ शामिल हुए अधिकारी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 8000 से अधिक लोगों ने पूरे मनोयोग एवं उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। बुधवार की सुबह आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अगुवाई में परेड मैदान पर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ ‘हर घर-आंगन योग’ के उद्देश्य को पूरा करते हुए योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र मिश्र द्वारा लोगों को योगाभ्यास के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।

परेड मैदान पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट, सैंडआर्ट एवं स्केटिंग योगा लोगों के बीच आकर्षण में रहा। लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर अपनों के साथ सेल्फी ली। सैंड आर्ट व स्केटिंग योगा के माध्यम से लोगों को योग का संदेश दिया गया।

योग सप्ताह में सराहनीय कार्य करने वाले 10 लोगों को कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर आईजी चंद्रप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीसीपी गंगापार एवं यमुनापार सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. रंजना त्रिपाठी ने किया।

हर घर आंगन योगः इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास
 शंकरगढ़ में जल संकटः नायब तहसीलदार और जेई ने ज्ञापन लेकर दिया आश्वासन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः मन और आत्मा के अद्भुत संयोजन का माध्यम है योग
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 180 देशों में योग को मिला वैश्विक मंचः रमेशचंद्र बिंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button