ग्राम चौपालः जनप्रतिनिधियों संग अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
जिले के सभी विकास खंड में दो-दो ग्राम पंचायतों में लगी चौपाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सभी विकास खंड की दो-दो ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनका त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विकास खंड सुरियावां के डुहिया एवं एकौनी गांव में नामित नोडल अधिकारी जिला कृषि अधिकारी, बीएसए, बीडीओ अभोली ने दशवतपुर एवं भंडा में चौपाल लगाई। उपायुक्त स्वत: रोजगार अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ ज्ञानपुर ने जोरई एवं चकसुंदर में, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला युवा कल्याण अधिकारी व बीडीओ औराई ने हामिदपट्टी एवं रामापुर में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनींऔर उनके त्वरित निस्तारण का आदेश दिया।
| DPO के सामने मारपीट करने वाले प्रधानपति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज |
| ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है’, याद किए गए डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी |
इसी क्रम में डीडीओ, डीपीआरओ और बीडीओ डीघ ने बारीपुर उपरवार व किशुनदेवपुर में, डीपीआरओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी व बीडीओ भदोही ने दत्तीपुर व मर्दनपुर में और जिला समाज कल्याण अधिकारी व सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर शिकायतें सुनी गईं।

ग्राम चौपाल की शुरूआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के निरीक्षण से हुई, जिसमें अमृत सरोवर का अवलोकन करते हुए मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान, एसएचजी की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी गई।
पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत में लगाई गई लाइट, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क-संपर्क मार्ग, गोआश्रम स्थल, एमडीएम, संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन का सत्यापन किया गया। जनचौपाल में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, कृषि एवं कृषि रक्षा से जुड़े प्राकृतिक एवं आर्गेनिक खेती, हर घर नल से जल पर चर्चा हुई।
| सरकारी नौकरी वालों को बांटा आवास, एडीओ और वीडीओ समेत चार नामजद |
| Pratapgarh पुलिस ने दिल्ली जाकर तीन ठगों को दबोचा, फर्जी चेक के जरिए उड़ाते थे रकम |



