अपराध समाचार

हत्या और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). दहेज हत्या और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तारी कंधई पुलिस ने की है। कंधई थाने के सब इंस्पेक्टर शमशेर आलम ने बताया कि धारा 498ए, 304बी, 328 व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राहुल यादव पुत्र स्व. देशराज यादव (ग्राम साल्हीपुर कंजास, पूरे बोधई, कंधई) को किशुनगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया है।

दूसरी गिरफ्तारी लीलापुर पुलिस ने की है। थाना लीलापुर के उप निरीक्षक प्रभांशु कुमार राय ने बताया कि धारा 376(2)ठ, 504, 506 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त नीरज शुक्ल पुत्र भोलानाथ शुक्ल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त नीरज शुक्ल क्षेत्र के ग्राम मिसिरमऊ तेजगढ़ का निवासी है। यह गिरफ्तारी बरिस्ता पुल के पास से की गई है।

गोली मारकर युवक की हत्या, सई नदी से बरामद हुआ शव
 सोते समय बांका से काटकर पांच की हत्या, हत्यारे ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button