चोरी के सबमर्शिबल पंप, तमंचा-कारतूस संग शातिर चोर गिरफ्तार
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). ज्ञानपुर पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी हुआ सबमर्शिबल पंप, तमंचा-कारतूस भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल, 2023 को क्षेत्र के कन्हैयालाल मिश्र ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों द्वारा सबमर्शिबल पंप चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379 का अभियोग दर्ज किया था।
मामले की विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान बीती रात चेकिंग के दौरान मर्चवार नहर पुलिया के पास से शातिर चोर रमेश कुमार पुत्र झगड़ू प्रसाद गौतम (निवासी कलियापुर, पीपरगांव, ज्ञानपुर) को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सबमर्शिबल पंप और तमंचा व कारतूस बरामद हुई है।
बरामदगी के आधार पर पंजीकृत केस में धारा 411 का इजाफा करते हुए आर्म्स एक्ट का केस लिखा गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई श्यामजीत यादव, एचसीपी गुफरान खां शामिल रहे।
