पश्चिमांचल

11 जेलों के अधीक्षकों का तबादला, देर रात जारी की गई तबादला सूची

लखनऊ (the live ink desk). उत्तर प्रदेश में 11 जेल अधीक्षकों और वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है। हाल में हुई कुछ घटनाओं में जेल कर्मियों की संलिप्तता पाए जाने और जेल में अपराधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने की नीयत से प्रदेश सरकार तबादला नीति को फालो कर रही है।

उत्तर प्रदेश सासन ने विनोद कुमार को बरेली और दिलीप कुमार पांडेय को गोरखपुर का जेल अधीक्षक बनाया है। उदय प्रताप मिश्र को अयोध्या तो राधाकृष्ण मिश्र को कारागार मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह शशिकांत मिश्र को जिला कारागार मेरठ भेजा गया है। इसी क्रम में उमेश सिंह को केंद्रीय कारागार वाराणसी, कुंदन कुमार को जिला कारागार बाराबंकी का अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह प्रेमचंद्र सलोनिया को खीरी जेल का अधीक्षक, ओमप्रकाश कटियार को केंद्रीय कारागार आगरा का अधीक्षक बनाया है। जबकि पीपी सिंह को मुरादाबाद का वरिष्ठ जेल अधीक्षक और हरिओम शर्मा को आगरा जिला कारागार के अधीक्षक पद पर तैनाती दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। आए दिन किसी न किसी विभाग में फेरबदल करते हुए नये अधिकारी को तैनाती दी जा रही है। हाल के दिनों में विभिन्न जिलों और विभागों में तैानात आईएएस, आईपीएस, पीपीएस अधिकारियों के फेरबदल किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button