बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों संग किया लंच, सुनी कविता
डा. देवेंद्र शर्मा ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ज्ञानपुर, गोपीगंज का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान टीम ने बच्चों से बातचीत की। उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की, साथ ही मेस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता परखने के लिए टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ भोजन भी किया।
आयोग के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देवेंद्र शर्मा के साथ सीडीओ, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बीएसए, CWC अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बीईओ ज्ञानपुर, ARP, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन भी मौजूद रहीं। सबसे पहले आयोग अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा प्राथमिक विद्यालय संहई पहुंचे, जहां ARP संदीप दुबे एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र गौतम ने अध्यक्ष का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
| जेल में बच्चों को मिल रही तालीम, महिलाओं को बनाया जा रहा हुनरमंद |
डा. देवेंद्र शर्मा ने कक्षा कक्ष में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा व कक्षा तीन के बच्चों से कविता सुनाने को कहा। बच्चे के द्वारा कविता सुनाने पर डा. देवेंद्र शर्मा ने अन्य बच्चों से तालियां बजवाई। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया, जिसमें अन्नप्राशन व गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था। इस पूरे कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
