पूर्वांचल

शालीनता और त्याग की मिसाल थे महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम

युगों-युगों तक याद किया जाएगा पूर्व राष्ट्रपति का राष्ट्रप्रेम

डिग्री कालेज में नवाचार परिषद के बैनर तले मना नवाचार दिवस

भदोही. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में नवाचार परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय नवाचार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवाचार परिषद के अध्यक्ष डा अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डा. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन देश में राष्ट्रीय नवाचार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय नवाचार दिवस के मौके पर प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने डा. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने छात्रों को विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए वैज्ञानिक और तर्कपूर्ण प्रोडक्ट के निर्माण के लिए प्रेरित किया। डा. एपीजे अब्दुल कलाम एक आदर्श शिक्षक, कुशल वैज्ञानिक और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण व्यक्तित्व थे, जिनकी अगुवाई में भारत सामरिक और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति में खड़ा हुआ।

अंडर-18 फुटबाल प्रतियोगिताः मेजबान जिला स्टेडियम की टीम ने जीता फाइनल
नवरात्र के पहले ही दिन पसरा मातमः एचटी करंट से पेंटर की मौत, दूसरा गंभीर

मुख्य वक्ता इन्नोवेशन एंबेसडर डा. राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि नवाचार किसी विशेष समस्या या जरूरत के निराकरण के लिए विशेष विचारों से शुरू होता है और प्रोटोटाइप या मॉडल विकसित कर समस्या के निराकरण की क्षमता का आकलन किया जाता है। इसके पश्चात विभिन्न वर्गों से फीडबैक प्राप्त कर सुधार किया जाता है।

इन्नोवेशन एंबेसडर डा. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते कहा कि भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने निरंतर अविष्कार करते रहने के लिए हमें बड़े स्वप्न देखने के लिए प्रेरित किया। स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए अनुशासित रहकर निरंतर मेहनत और क्रियाशील भी रहना आवश्यक है। मातृभूमि के लिए अगाध प्रेम ही हमें राष्ट्र की सेवा के लिए नित नये आविष्कार और नवाचार करने के लिए प्रेरित करता है। आज भारतीय तकनीक शिखर पर है। हमें टीम भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा और अपने देश का नाम दुनिया में ऊंचा करके गर्व के साथ मातृभूमि की सेवा के एक अनोखे सुख का अनुभव करना होगा।

इस अवसर पर डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन इन्नोवेशन एंबेसडर डा. रुस्तम अली और धन्यवाद ज्ञापन डा. श्वेता सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. माया यादव और डा. भावना सिंह ने भी छात्रों को अपने विचारों से प्रेरित किया।

संविदाकर्मी की मोटरसाइकिल बरामद, बाइक समेत दो चोर गिरफ्तार
 17 को परिनिर्वाण दिवस मनाएगा अपना दल, उठाई जाएगी सीबीआई जांच की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button