अवध

बार्डर पर तैनात जवानों की कलाई पर सजेगी लायंस क्लब की राखी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). रक्षाबंधन का पर्व देशभर में 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा काल होने के कारण राखी अर्थात रक्षासूत्र बांधने का समय 30 अगस्त को रात में और 31 अगस्त को सुबह में है। घरों में राखी की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को प्रयागराज के लायंस क्लब की महिला सदस्यों द्वारा बार्डर पर तैनात देश के जवानों के लिए राखी के रूप में 7500 रक्षासूत्र और 201 किलो मिठाई भेजी गई।

लायन सदस्यों की ओर से मंडलाध्यक्ष लायन जेएन श्रीवास्तव ने यह उपहार आगे भेजने के लिए प्रयागराज के सब एरिया के कर्नल आसित साहू को सौंपा। कार्यक्रम में उप मंडलाध्यक्ष डा. अर्पणधर दुबे, लायन सौरभकांत, लायंस क्लब की रीजन चेयरपर्सन रागिनी चंदेस, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सतीश टंडन, मंडल प्रशासक अनिल जायसवाल, जोन चेयरपर्सन शक्ति श्रीवास्तव, रीजन उदय चंदानी आदि करीब 200 लायन सदस्य उपस्थित थे।

 डबल इंजन की दोहरी मार झेल रहे गांव-शहर के लोगः नरेंद्र सिंह
इमाम ज़ैनुल आबेदीन के ताबूत व अलम के साथ दरियाबाद से निकला जुलूस

सामूहिक रूप से संचालन करते हुए लायन लालू मित्तल ने कहा, देश के वीर जवानों के लिए, जो देश की रक्षा के कारण त्योहारों पर अपने घर नहीं आ पाते, हम उनके लिए पूरी तरह से सजग हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भरोसा देते हैं कि देश के सभी स्थानों पर उनकी बहनें हैं, जो उनको राखी और मिठाई भेज कर उनकी लंबी आयु के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रार्थना कर रही हैं।

इस दौरान लाइंस की महिला सदस्यों ने जवानों के कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में प्रदीप वीर, ज्योति सेठ, राजीव सेठ, हुकुम केसरवानी, रागिनी सिंह, अमरेंद्र सिंह प्रदीप गुप्ता, लाला भैया, डा. उमा जायसवाल, डा. अर्पण डाल दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब जिला 321 के 26 क्लब ने प्रतिभाग किया।

जलेसरगंज बाजार में सगरा के पास मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार
आपके लिए मुखर्जी पार्क में लगी है विकास प्रदर्शनी, निहारिए भदोही की विकासगाथा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button