निपुण भारत मिशनः जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में सम्मानित किए जाएंगे 210 शिक्षक
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) के मौके पर जिलेभर के 210 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में निपुण भारत मिशन /कायाकल्प कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में शैक्षणिक अवस्थापना के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य केलिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
इसमें विकास खंडवार कुल (210) शिक्षक- शिक्षिकाओं का चुनाव किया गया है। सम्मान समारोह के चीफ गेस्ट अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रमोद कुमार, सीएल चौरसिया, राम चेत मौजूद रहेंगे। शिक्षक सम्मान समारोह में उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और उप्र किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि भी शामिल होंगी। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं से समय से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है।
| प्रयागराज में बहुत कुछ सीखने को मिलाः संजय कुमार खत्री |
| हापुड़ केसः तहसीलों में तालाबंदी, हाईकोर्ट के वकीलों ने डीजीपी का पुतला फूंका |
