अवध

भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षितः रिबू श्रीवास्तव

सपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने किया बंदः सत्यभामा मिश्रा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). समाजवादी पार्टी महिला सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कार्यकारिणी की बैठक रविवार को विकास खंड चाका के कान्हाश्याम गेस्ट हाउस में हुई। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा मिश्रा की अगुवाई में आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। चलती ट्रेन में महिला पुलिस के साथ बलात्कार हो रहा है, तो आम महिलाओं का क्या हाल होगा। भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैँ। इसीलिए सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करें और पूर्व में समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं।

 डिनर के बाद टहलने निकले रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की गोली मारकर हत्या
संपत्ति के बंटवारे में अड़ंगा डाल रही थी बुआ, भतीजे ने दे दी हत्या की सुपारी

सपा महिला सभा यमुनापार की जिलाध्यक्ष सत्यभामा मिश्रा ने कहा की समाजवादी पार्टी सरकार में महिलाओं के लिए अनगिनत लाभकारी योजनाएं निकाली गई थीं और भाजपा ने उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने कहा कि जिस तरह घोषी विधानसभा ने भाजपा को नकार दिया, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं महिलाओं का पार्टी में योगदान, लोकसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती पर प्रकाश डाला, साथ ही प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। समाजवादी महिला सभा कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष सत्यभामा मिश्रा के दिशा निर्देश में बारा विधानसभा क्षेत्र सपा महिला सभा अध्यक्ष बारा पूनम सिंह पटेल के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था रवाना किया गया।

दस दिन में पूरी क्षमता के साथ चलने लगेगा हास्पिटल, ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण
देश को समर्पित रहा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवनः गौरांग राठी

इस अवसर वरिष्ठ नेता बब्बन दुबे, शिवशंकर, अर्जुन तिवारी, जिला सचिव सपा शिवनारायण सिंह पटेल, सपा जिला सचिव अनुज मिश्र, पूर्व ब्लाक जिला सचिव गुलाब कली, सारिका यादव, शिवाकांत यादव, पूनम सिंह पटेल, वंदना गुप्ता, सपा महिला सभा ब्लाक अध्यक्ष शंकरगढ़ सीमा‌ देवी भारतीय, अजय सिंह पटेल, पंचेश्वर त्रिपाठी, महिला सभा जिला सचिव शिखा त्रिपाठी, महिला सभा जिला सचिव पूजा यादव, सपा नेता लाल साहब यादव, सपा नगर अध्यक्ष शंकरगढ संजय सिंह तोमर, पूर्व सपा मीडिया प्रभारी बारा विधानसभा शैलेंद्र सिंह एवं सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button