पूर्वांचल

घनघोर बरसात ने छीन लिया विधवा का आशियाना, खपरैल की छत ढही

भदोही (जितेंद्र पांडेय). चलाचली की बेला में हो रही बरसात खेती-किसानी के लिए किसी अमृत से कम नहीं। पर, यही बरसात गरीबों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। एक दिन पहले जहां वज्रवात से लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए थे, वहीं दूसरे दिन हुई घनघोर बरसात के बीच एक विधवा के सिर से छत छिन गई। जिस समय खपरैल की बनी छत ढही, उस समय घर में कोई नहीं था, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी।

यह मामला ज्ञानपुर तहसील के तुलसीकला गांव का है। शनिवार की ही तरह रविवार की रात भी इलाके में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सत्यवती देवी पत्नी स्व. श्यामशंकर पांडेय का खपरैल का रिहायशी मकान धराशाई हो गया।

विधवा सत्यवती देवी ने बताया कि परिवार में दो बेटे हैं, जो कि रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। गांव में वह अकेली ही रहती हैं। पति श्याम शंकर का देहांत चार साल पहले ही हो चुका है।

बिहार जाने वाले तस्करों ने छोड़ दी जीटी रोड, फिर भी UPSTF ने धर दबोचा
कोनिया के तुलसीकला गांव आकाशीय बिजली का कहर, लाखों के उपकरण फुंके

गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली वाली सत्यवती के सिर से छत का छिनना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं। इस मामले की जानकारी स्थानीय लेखपाल को दे दी गई है। तुलसीकला के ग्रामीणों ने भी तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विधवा को आवासीय सुविधा का लाभ दिलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि भदोही सहित पूर्वांचल के जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बरसात भी देखने को मिली। इस वर्ष बारिश के सीजन में औसत से कम बरसात हुई है। जबकि, सितंबर महीने में मूसलाधार बरसात से कई स्थानों पर आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

मेरा माटी मेरा अभियानः तिरंगा और अमृत कलश लेकर विधायक ने खटखटाया दरवाजा
देश को समर्पित रहा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवनः गौरांग राठी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button