अपराध समाचार

प्राइमरी में घुसे उचक्कों ने नष्ट की वायरिंग, पटहट पुलिया से धरा गया चोर

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गुरुवार की रात अज्ञात उचक्कों के द्वारा कंपोजिट विद्यालय शंकरगढ़ में रोशनी-फैन और सबमर्शिबल पंप के लिए की गई वायरिंग को उखाड़कर नष्ट कर दिया। इस मामले की जानकारी होने पर मामले की सूचना शंकरगढ़ पुलिस को दी गई है।

कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र सिंह के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक विद्यालय के भवन व सबमर्शिबल पंप के लिए वायरिंग करवाई गई थी, जिसे 14 सितंबर को अज्ञात लोगों के द्वारा नष्ट कर दिया गया।

चोरी के मोबाइल फोन के साथ शातिर गिरफ्तार

प्रयागराज. शंकरगढ़ पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धारा 379 के दर्ज मामले में अभियुक्त प्रभाकर पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तारकिया गया है। अभियुक्त प्रभाकर क्षेत्र के ग्राम भड़िवार का निवासी है। उसे मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक गिरीश मिश्र ने अपनी टीम के साथ पटहट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल बरामदगी पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर चालान भेज दिया गया।

भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, प्रतापगढ़ में आशीष श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष
महिलाओं से अभद्रता पर एडीओ पंचायत का घेराव, खंड विकास अधिकारी से तकरार
जमीन में हिस्सा नहीं मिलने पर बुजुर्ग माता-पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्यारोपी फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button