अवध

अंजुमन मेराजे अज़ा की शब्बेदारी में रातभर गूंजी नौहे और मातम की सदाएं

प्रयागराज (आलोक गुप्ता).  करबला के मैदान में 1400 बरस पहले तीन दिन के भूखे-प्यासे शहीद हुए खानदाने रिसालत के 72 अफराद को यज़ीदी लश्कर द्वारा बरछी, भाला, नैज़ा और तेग़ व तलवार से बेरहमी से क़त्ल कर दिया गया था। आज भी उनका ग़म मनाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अंजुमन मेराजे अज़ा शब्बेदारी कमेटी रानीमंडी की ओर से रानीमंडी के क़ाज़मी लॉज में शब्बेदारी में पूरी रात नौहों और मातम की सदाएं गूंजीं।

रज़ा इस्माइल सफवी की मर्सियाख्वानी से शब्बेदारी का आग़ाज़ हुआ। मौलाना डा. रिज़वान हैदर रिज़वी ने करबला की अज़ीम जंग का मार्मिक अंदाज में ज़िक्र किया। वहीं मौलाना आमिरुर रिज़वी साहब क़िब्ला ने अपनी ग़मज़दा तक़रीर से अक़ीदतमंदों की आंखों को छलछला दिया। नायाब बलियावी व सहर अर्शी जौनपुर ने संयुक्त रूप से संचालन की ज़िम्मेदारी निभाई। अंजुमन जाफरिया जाफराबाद जलालपुर, अंजुमन अब्बासिया निमोली सादात फैज़ाबाद, अंजुमन असग़रिया जंगीपुर देवकटिया ग़ाज़ीपुर, अंजुमन अंसारे हुसैनी रसूलापूरा वाराणसी, अंजुमन जाफरिया पतारपूर आजमगढ़ के नौहाख्वानों ने रातभर नौहा पढ़ा।

सड़क चाहे गांव की हो या शहर की, गड्ढे नहीं दिखने चाहिएः स्वतंत्र देव सिंह
बेली में होगी 118 प्रकार की जांच, संगमनगरी में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शिलान्यास

मुक़ामी अंजुमनों में अंजुमन अब्बासिया रानीमंडी, मज़लूमिया रानीमंडी, शब्बीरिया रानीमंडी, मोहाफिज़े अज़ा दरियाबाद व अंजुमन ग़ुंचा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार ने शब्बेदारी में शिरकत करते हुए पुरदर्द नौहा पढ़ा तो सदस्यों ने जमकर मातम किया। अंजुमन जाफरिया जाफराबाद जलालपुर ने दहकते अंगारों पर ज़ंजीरों को गर्म करके पुश्तज़नी की।

शबीहे ताबूत ज़ुलजनाह व अलम की ज़ियारत भी कराई गई। कमेटी के सरपरस्त गौहर क़ाज़मी, सरपरस्त मज़ाहिर अब्बास रिज़वी देहली, सदर अनवार अब्बास, शकील अब्बास, अरशद नक़वी, हसन नक़वी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, शाहिद अब्बास ‘प्रधान’, ज़ीशान खान, तय्याबैन आब्दी, मुंतजिर रिज़वी, सामिन अब्बास, फ़ैज़ मोहम्मद, इमरान सब्ज़वारी, आसिफ अब्बास ‘अमन’, वसी हैदर, सफी नक़वी, समी नक़वी, मोहम्मद रिज़वी, हैदर मिर्ज़ा, अली क़ासिम,तारिक़ अब्बास, कल्बे अब्बास, एहतेशाम अब्बास, इब्ने अब्बास ने बखूबी जिम्मेदारी निभाई।

अपहरण के प्रकरण में बाल अपचारी गिरफ्तार, तमंचा संग एक अभियुक्त धराया
Commissioner ने बच्चों संग खाया खाना, चहक उठे आवासीय विद्यालय के बच्चे

वहीं दरियाबाद इमामबाड़ा अरब अली खां में फरज़ंदे ज़हरा कमेटी की ओर से यौमे इमाम ए हसन में अंजुमन हुसैनिया क़दीम दरियाबाद ने तबल की थाप पर ज़ंजीरों से पुश्तज़नी की, तो नजीब इलाहाबादी के संचालन और शफक़त अब्बास पाशा, पार्षद फसाहत हुसैन की उपस्थिति में अंजुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड,  अंजुमन असग़रिया दरियाबाद, अंजुमन नक़विया दरियाबाद, अंजुमन ग़ुंचा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार, अंजुमन अब्बासिया रानीमंडी के नौहाख्वानों ने सिलसिलेवार नौहा पढ़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button