Hamas के हमले में कई इजराइली नागरिकों की मौत, Israel ने शुरू की जवाबी कार्रवाई
The live ink desk. शनिवार सुबह मध्य पूर्व में चरमपंथी संगठन हमास (Hamas) ने 5000 राकेट से इजराइल (Israel) पर हमलाकर दिया। हमास के द्वारा इजराइल के तेल अवीव, स्देरोट, अश्कलोन समेत सीमावर्ती आधा दर्जन से अधिक शहरों पर किए गए हैं। इजराइल की इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक इस हमले में 22 इजराइली नागरिकों की मौत हुई है और 550 से अधिक लोग हताहत हुए हैं। दूसरी तरफ इसका पलटवार करते हुए इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इजराइल (Israel) के द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में गाजापट्टी से 2200 से ज्यादा राकेट दागे गए हैं। टाइम्स आफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हमास (Hamas) द्वारा इन हमलों की जिम्मेदारी ली गई है। इजराइल के खिलाफ हमने मिलिट्री आपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान फिलिस्तीनी विद्रोही गुट हमास के लड़ाके दक्षिण की तरफ इजराइल में प्रवेश कर गए हैं।
| Israel के कई इलाकों में राकेट से हमला, बजते रहे वार्निंग सायरन |
| सिक्किम में बाढ़ः सेना के जवानों समेत 56 लोगों की मौत, 27 हजार लोग प्रभावित |

इस हमले को लेकर तमाम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। जिसमें कुछ वीडियो में बुलडोजर के द्वारा सीमा पर लगाई गई बाड़ तोड़ी जा रही है तोकुछ में इजराइली टैंक पर कब्जा करते हुए दिखाया जा रहा है। इजराइल के कुछ शहरी इलाकों में हमास के लड़ाके अपने वाहनों से गश्त करते भी दिख रहे हैं। हमास की तरफ से इस हमले को ‘अल अक्सा फ्लड’ नाम दिया गया है।
हमास (Hamas) का दावा है कि उसने कई इजराइलियों को बंधक बना लिया है, साथ ही कई पोस्ट पर कब्जा जमा लिया है। इजराइल (Israel) की तरफ से की जा रहीजवाबी कार्रवाई को ‘आपरेशन आयरन स्वार्ड’ नाम दिया गया है। इस हमले के तकरीबन पांचघंटे बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन या राउंड में नहीं। आज सुबह हमास ने इज़राइल और उसके नागरिकों पर एक जानलेवा हमला किया। दुश्मन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे।”

गौरतलब है कि मध्य-पूर्व केइस इलाके में 80 साल से भी ज्यादा समय से संघर्ष चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजापट्टी, गोलनहाइट्स जैसे इलाकों पर दशकों से विवाद है। इन इलाकों समेत पूर्व यरूशलम पर फिलिस्तीन अपना दावा जताता रहा है, लेकिन इजराइल यरूशलम पर अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं है।
गाजापट्टी (Hamas) एक ऐसा इलाका है, जो इजराइल और मिस्र के बीच में है। फिलहाल, यहां पर हमास (इजराइल विरोधी संगठन) का कब्जा है। सितंबर, 2005 में इजराइल ने गाजापट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी और 2007 में इजराइल द्वारा इस इलाके में कई प्रतिबंध लगा दिए गए थे। फिलिस्तीन यह भी चाहता है कि वेस्ट बैंक और गाजापट्टी में एक स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना की जाए।इजराइल इसके लिए तैयार नहीं है।



